Skip to main content

Posts

बिजी आदमी के पास बहुत टाइम होता है - अनुपम खेर  यशा माथुर  जिस तरह 'पैर की मोच', 'छोटी सोच' हमें आगे नहीं बढऩे देती। 'टूटी कलम7, 'दूसरों से जलन' स्वयं का 'भाग्य' नहीं लिखने देती।' 'ज्ञान खजाना है, लेकिन मेहनत उस तक पहुंचने की चाबी।' 'अगर आपने हवा में महल बना रखा है तो चिंता मत कीजिए, महल वहीं है जहां उसे होना चाहिए। अब उसके नीचे नींव खड़ी कीजिए ।' इस तरह के ट्वीट करके अपनी जिंदगी की फिलॉसफी को साझा करने वाले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को भला कौन नहीं जानता। 'सारांश' से अपनी फिल्मी पारी का आगाज करने वाले अनुपम 30 से भी ज्यादा सालों से बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम रखे हुए हैं। उन्हें लगता है कि अगर आपने अपने भीतर की ताकत को पहचान लिया है तो आप कुछ भी कर सकते हैं। नाकामयाबी से सीख लेने की सलाह देते अनुपम आज भी फिल्म, नाटक, टीवी और लेखन में व्यस्त हैं। कहते हैं कि कुछ कर गुजरने की जो भूख थी मुझमें, उसे मैंने डाल दिया था 'सारांश' के किरदार में ... शुरुआती दौर में आप काफी नाकामयाब रहे, आपने अपनी असफलताओं को किस ...
महिला फाइटर्स जो उतरती हैं रिंग में जोश से  पंच, पावर और पैशन  यशा माथुर  वे जब प्रवेश करती हैं स्टील की बंद केज में तो हुंकार भरती हुई अपनी पावर का प्रदर्शन करती हैं। जब लड़ती हैं अपने विरोधी से तो पछाड़ देने को आतुर रहती हैं। इनकी फाइटिंग स्किल्स देख कर हैरानी होती है। यूं लगता है जैसे अटैक इनका उसूल है और पंच हथियार। न चोट लगने का डर है और न ही हारने का। बस जज्बा है तो जीत का परचम लहराने का। नियमों में बंधना पसंद नहीं, इसलिए फ्री फाइट में मजा आता है इन्हें। ये हैं भारत की वे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स महिला फाइटर्स, जिन्होंने कुछ अलग करने की चाहत में फाइट को बना लिया है अपना पहला प्यार ... आशा रोका ने मात्र  52 सेकंड में अपनी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ दिया। हरियाणा की सुशीला दहिया, मेरठ की कीर्ती राना और दिल्ली की मोनिका शर्मा भी फाइट में जीत के लिए उत्साहित नजर आ रही थीं। इन जैसी महिला फाइटर्स ने फाइट को अपना प्रोफेशन बनाया है। बंद जाली में महिलाओं की एमएमए फाइट देखने लायक थी। इनकी संख्या भारत में बहुत तेजी से बढ़ रही है। सुपर फाइट लीग जैसे मुकाबलों ने इन्हें क...
जिनकी किक में है दम (सपनों की उड़ान भर रही हैं महिला फुटबॉल खिलाड़ी ) यशा माथुर  फुटबॉल जैसे खेल में लड़कियों की नुमांइदगी कम ही दिखाई देती है लेकिन अब बहुत तेजी से महिलाएं इस खेल में आ रही हैं क्योंकि इसमें न केवल नाम व शोहरत मिल रही है बल्कि करियर बनाने के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल आयोजित इंडियन वीमंस लीग ने तो फुटबॉल अपनाने वाली महिलाओं के लिए अवसर खोल दिए हैं । यह महिला फुटबॉलर्स ढेरों कठिनाईयों का सामना कर के सामने आईं हैं और अब इनसे प्रेरणा लेने वाली और  मैदान में अपने सपनों की उड़ान भरने वाली   लड़कियां कम नहीं होंगी। करियर बन सकता हैं फुटबॉल में, कहती हैं  बेमबेम देवी ओ बेमबेम देवी पहली भारतीय फुटबॉलर हैं जो विदेशी क्लब के लिए खेली हैं। वे दो दशक से अटेकिंग मिडफील्डर हैं। सात बार इंडिया टीम की कैप्टन रही हैं और जीत भी हासिल की है। 15 साल की उम्र में ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे फुटबॉल खेलेंगी। इंफाल, मणिपुर से हैं बेमबेम देवी। शुरू में लड़कों के साथ खेलना शुरू किया। लड़कियां कैसे खेलती हैं उन्हें पता नहीं था। घर के पास के...
पूरब का वेनिस  अलेप्पी   झीलों पर तैरता है एक घर   यशा माथुर सभी फोटो - शांतनु चंद्रा दिन भर शांत पानी पर नौका-विहार, प्रकृति के मनोरम दृश्य और स्थानीय संस्कृति की झलक। केरल के खूबसूरत शहर अलेप्पी की खासियतें हैं यह। नौका क्या है झीलों पर तैरता हुआ एक घर है। लॉर्ड कर्जन ने इसे 'पूरब का वेनिस' करार दिया था। अलेप्पी और बैकवाटर में घंटों घूमती हाउसबोट का अनुभव अनोखा है ... कोच्चि की एक शांत सुबह और गेस्टहाउस की खिड़की के बाहर दिखता हरी घास का मैदान। पेड़ों पर चहचहाते हुए पक्षी और किचन के भीतर से आती करी पत्ते की सोंधी सी खुशबू, लगता है जैसे नाश्ते की तैयारी शुरू हो गई है। एक तरफ उत्साह था  अलेप्पी  के बैकवाटर में हाउसबोट पर दिन भर सैर करने का तो दूसरी तरफ उत्सुकता थी कि केरल की संस्कृति को जानने, यहां की कला को पहचानने और विशेष व्यंजनों का स्वाद चखने की।  जल्दी से तैयार होकर नाश्ते की टेबल पर आए तो देखा कांच के पारदर्शी जग में गुलाबी पानी था जो हमारे पीने के लिए रखा गया था। पहली बार ऐसा पानी देखने पर कुक शामुगम से राज जानना चाहा तो भाषा की दीवा...